ग्राम पंचायत लोहझर के वार्ड पंच के ईको कार में ,गैस सिलेंडर चूल्हा रखकर लगा दी आग,,

खबर,,,,, हेमंत कुमार तिवारी ✍️✍️✍️

छुरा/थाना छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहझर के एक पंच के वाहन में आग लगाने का घटना सामने आया है।जिले में यह दूसरी घटना है इससे पहले पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तौरेंगा में घर के सामने खड़ी वेगनआर में आग लगाई गई थी। और आरोपी आज तक कानून के पकड़ में नहीं आया हैं।यह दूसरीघटना बीती रात की बताई जा रही है।सुबह 4 बजे जब घर के लोग उठे तब पता चला, वाहन मालिक अरुण कुमार ठाकुर ग्राम पंचायत का वार्ड 12 का पंच है।उन्होंने बताया के मेरे वाहन में आग लगा दिया है।इसी रात गांव के दो लोगों के कार में और कोशिश किया पर वहां सफल नहीं हुआ है पर मेरे इको कार को निशाना बनाया जो जलकर राख हो गया है। घर के बॉडी में खड़े वाहन क्रमांक सी जी 04 एन वी 5514 हमेशा की तरह घर के अंदर खड़ा रहता था।

गांव के मंदिर पारा में हुए यह घटना चिंता का विषय है। एक चौंकाने वाला बात सामने आया है। वाहन मालिक अरुण कुमार ने बताया कि मेरे घर में ग्रेनाइट टाइल्स का काम चल रहा है एको कार में आग लगने वाला आरोपी द्वारा ग्रेनाइट के टुकड़े से कार के शीशे को तोड़ा गया है और सिलेंडर गैस चूल्हा लाकर मेरे कार के अंदर रखकर आग लगा दी सुबह जब हम लोगों ने देखा तब गाड़ी के अंदर गैस टंकी फटे हुए दिखा, चूल्हा लाइटर अन्य सामान भी नजर आ रहा था। साथ ही ग्राम के दो लोगों के कार में और ऐसी कोशिश की पर उन्हें जला नहीं सका,, इसकी जानकारी हमने 112 को दी है मौके पर टीम पहुंचकर थाने में रिपोर्ट करने की सलाह दी और आगे कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

जिले के गांव में या फिर शहरों में अधिकतर लोग घर के सामने या घर के बॉडी में अपने वाहन रखते हैं और अगर इस प्रकार आसमिक तत्वों द्वारा ऐसे वाहनों को आग लगाते रहे तो फिर जनहानि और धन हानि होना संभव है। पुलिस प्रशासन द्वारा अगर समय रहते शक्ति से इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यहां अपराध और बढ़ेगा जरूरत है की ऐसे आरोपियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और आरोपियों को सलाखों के पीछे डालें।और अपराध मुक्त समाज का संदेश दे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *