वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

​भिलाई। ‘मुद्दा आपका’ समाचार पत्र के सलाहकार संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं आकाशवाणी के पूर्व प्रसारक विक्रम जनबंधु का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
​श्री जनबंधु पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय थे। वे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के बड़े भाई थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
​मीडिया जगत में अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, गहन अध्ययन और सहज व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले विक्रम जनबंधु के निधन पर अनेक पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *