राष्ट्रीय एकता दिवस पर हाई स्कूल रानीतराई में हुआ कार्यक्रम, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक


रानीतराई। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीतराई थाना प्रभारी हुबलाल चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर समाज में पुलिस की भूमिका, कानून व्यवस्था और नागरिकों की जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी।
थाना प्रभारी हुबलाल चंद्राकर ने कहा कि पुलिस समाज में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, जागरूक नागरिक बनने तथा किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी बिना डर के पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रंगोली के माध्यम से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी आकर्षक रंगोलियां बनाईं। थाना प्रभारी एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *