पाटन। ग्राम देवादा में नरेंद्र जोशी के आकस्मिक निधन पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 5 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार को एक कट्ठा चावल भी सहयोग स्वरूप दिया।
इस दौरान उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर जानकी बाई जोशी (पत्नी हरीश जोशी), नीता जोशी, मुक्षित जोशी एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच सोहन साहू उपस्थित रहे।
सरपंच ने शोकाकुल परिवार को दी 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, एक कट्ठा चावल भी किया प्रदान
