पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन को मिला डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण सम्मान, पाटन क्षेत्र गौरवान्वित


पाटन। ग्राम पाहंदा के प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार चेतन देवांगन को पंडवानी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उनकी इस उपलब्धि से ग्राम पाहंदा सहित पूरे पाटन क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज राज्य अलंकरण सम्मान के लिए चयनित विभूतियों की सूची घोषित की। सभी चयनित विभूतियों को आगामी 3 नवंबर को राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
चेतन देवांगन को मिला यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं पंडवानी परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उनके योगदान का सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *