सुरपा में लो-वोल्टेज की मार, वार्ड क्रमांक 1 के ग्रामीण परेशान, 72 घंटो में भी नहीं जागा बिजली विभाग

जामगाँव (आर) | ग्राम पंचायत सुरपा के वार्ड क्रमांक 1 में पिछले कई दिनों से लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। आलम यह है कि घरों में बल्ब तक ठीक से नहीं जल रहे, मोटर पंप नहीं चल पा रहा और बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में जामगाँव (आर) बिजली ऑफिस में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के लगभग 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

“कंप्लेंट करो तो आश्वासन, समाधान नहीं”
वार्ड के निवासियों का कहना है कि लो-वोल्टेज के कारण फ्रिज, कूलर जैसे उपकरण बंद पड़े हैं। किसानों के बोरवेल के पंप कम वोल्टेज से जलने की कगार पर हैं। विभाग को जानकारी देने पर सिर्फ “देखते हैं” कहकर टाल दिया जाता है।

कल ट्री-कटिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल
ग्रामीणों में आक्रोश तब और बढ़ गया जब कल ट्री-कटिंग (पेड़ों की छंटाई) के नाम पर सुबह से ही घंटों तक लाइन बंद रखी गई ग्रामीणों का सवाल है कि जब लाइन बंद कर ही रहे हैं तो लो-वोल्टेज की समस्या को उसी दौरान क्यों ठीक नहीं किया जा रहा?

इस सम्बन्ध मे जानकारी के लिए जे.ई रिचा साहू से संपर्क किया गया उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *