पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पाटन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के समीप स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा एवं पुराना बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके लिए एकत्रीकरण स्थल एसडीएम कार्यालय के समीप निर्धारित किया गया है।
पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।
उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दी।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी एवं अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
