दुर्ग जोन ने लहराया परचम, छह वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर जीती जनरल चैंपियनशिप

  • 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, नेटबॉल और कराते में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


दुर्ग। भिलाई में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 31 अक्टूबर को भिलाई विद्यालय, सेक्टर-02 के खेल प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनरल चैंपियनशिप अपने नाम की।
28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच संभागों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा से लगभग 468 छात्र-छात्राओं ने नेटबॉल एवं कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
स्थानीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन के कारण समापन समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग केवी राव रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जेएस धीर, क्रीड़ा अधिकारी कल्पना स्वामी, छाया प्रकाश राव, अमित घोष सहित पांचों जोन के दल प्रबंधक उपस्थित रहे।

नेटबॉल में दुर्ग जोन का दबदबा
नेटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों 17 वर्ष आयु वर्ग में दुर्ग जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में रायपुर द्वितीय और बस्तर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में रायपुर द्वितीय तथा बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा।
कराते में भी दुर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कराते प्रतियोगिता के बालक 14 वर्ष वर्ग में दुर्ग प्रथम, रायपुर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय रहा। बालिका 14 वर्ष वर्ग में दुर्ग प्रथम, बस्तर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा।
बालक 17 वर्ष वर्ग में दुर्ग प्रथम, रायपुर द्वितीय और बिलासपुर तृतीय रहा। बालिका 17 वर्ष वर्ग में रायपुर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह बालक 19 वर्ष वर्ग में दुर्ग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और रायपुर तृतीय रहा। बालिका 19 वर्ष वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय तथा दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा।

छह वर्गों में प्रथम स्थान, जनरल चैंपियनशिप पर कब्जादुर्ग जोन ने नेटबॉल के दोनों 17 वर्ष आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कराते में बालक एवं बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष तथा बालक 19 वर्ष वर्ग में भी प्रथम स्थान हासिल किया। इस तरह कुल छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर दुर्ग जोन ने जनरल चैंपियनशिप अपने नाम की।100 व्यायाम शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजनचार दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में दुर्ग जिले के लगभग 100 व्यायाम शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।समापन अवसर पर आयोजन समिति के सहायक क्रीड़ा अधिकारी पीजे सेबास्टियन ने अतिथियों, पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जयंत वर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *