शराब तस्करों से पुलिस ने जप्त किया 38 लाख की शराब,,,

कवर्धा। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र चिल्फी थाना पुलिस ने 38 लाख 13 हजार की अवैध शराब जप्त की है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 234 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया। कीटनाशक दवाई के आड़ में यह आरोपी भारी मात्रा में हरियाणा से छत्तीसगढ़ की ओर शराब तस्कर करते पकड़े गए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में 12 चक्का ट्रक में शराब की तस्करी होने जा रही है। मुखबिर की निशानदेही पर लोहारा पुलिस टीम तैयार की गई, और गाड़ी को रुकवा कर पूछताछ किया गया इस दौरान तस्करों ने पुलिस को धोखा देने के लिए कीटनाशक दवाई की पेटियों के आड़ में बड़ी चालाकी से 11सौ इंपैक्ट ग्रीन व्हिस्की और 12 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब छूपा कर रखा था। पुलिस ने  कुल 234 बल्क लीटर शराब तलाशी के दौरान ट्रक से बरामद किया जिसकी कुल कीमत 38 लाख से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *