नवरात्रि के दौरान आपत्तिजनक तस्वीरें और रील प्रसारित करने की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग


पाटन। नवरात्रि पर्व के दौरान देवी प्रतिमा से संबंधित कथित आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और रील प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में ग्रीन अर्थ सिटी, अमलेश्वर के एक निवासी ने थाना प्रभारी, अमलेश्वर को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसा , ग्रीन अर्थ सिटी, अमलेश्वर में ही निवास करने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर कुछ व्हाट्सऐप समूहों में देवी प्रतिमा से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीरें एवं रील प्रसारित किए जाने की जानकारी दी गई है। शिकायत में “Progressive Green earth group” और “GEC Residents Society group” नामक व्हाट्सऐप समूहों का उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के दौरान इस तरह की सामग्री प्रसारित होने से धार्मिक भावनाओं, सामाजिक मर्यादा तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। इस मामले में संबंधित व्हाट्सऐप पोस्ट, स्क्रीनशॉट और रील के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य उपलब्ध होने का भी उल्लेख किया गया है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *