16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पहले अगवा किया फिर, शराब पिला कर दुष्कर्म… इस बीच दुष्कर्म का विडियो बनाते रहे हैवान ….जानिए पूरा मामला

बिलासपुर. जिले में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामोहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने एक दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग लड़की को हैवानों ने पहले मुह में कपड़ा बंधा फिर प्लांट में ले जाकर एक के बाद एक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बात की शिकायत पिड़ता ने थाने में की थी. जिसेक बाद 3 आरोपी रतनपुर और 1 आरोप को बिलासपुर पकड़ा गया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह बच्चों के साथ के साथ पुराना किला गार्डन में खेल रही थी तभी पीछे से केशव शुक्ला और विशाल विश्कर्मा ने मुंह पर कपड़ा डालकर उसे अगवा कर लिया और नवापारा प्लांट लेकर चले गए। जहां जबरदस्ती उसे शराब पिलाई गयी और दोनों ने दुष्कर्म किया। अनिकेत सिंह और आदित्य श्रीवास उसके रेप का वीडियो बनाते रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल और प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ने टीम गठित कर आरोपियों को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया।सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *