पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पाटन जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थापित दुर्गा पंडालों में विराजित माँ दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान श्री शर्मा ने ग्राम घुघुवा क, करसा, बेन्दरी, रवेली, फेकारी सहित अन्य ग्राम के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।
सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि “माँ दुर्गा शक्ति, भक्ति और समृद्धि की प्रतीक हैं। नवरात्रि का यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता रानी से यही प्रार्थना है कि हमारे पाटन क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-शांति आए।”
इस अवसर पर उनके साथ समर्थक, कार्यकर्ता, ग्राम सरपंच, समिति के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
