पाटन। जगत जननी आदि शक्ति माँ महामाया देवी मंदिर, पाटन में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को हवन-पूजन, महाप्रसादी वितरण एवं विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर माँ महामाया के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
माँ महामाया ट्रस्ट समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह 8:30 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं, शाम 4 बजे माँ महामाया की प्रतिमा के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली जाएगी।
ट्रस्ट समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर माँ महामाया का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
जय माता दी।
माँ महामाया मंदिर पाटन में 19 अक्टूबर को होगा हवन-पूजन, महाप्रसादी वितरण एवं विसर्जन
