मड़ेली के पहाड़ी पर सिद्ध बाबा धाम मंदिर में दूसरी बार चोरी की घटना

? विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। ग्राम मड़ेली के पहाड़ी उपर विराजमान सिद्ध बाबा धाम मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह चोरी की दूसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मन्दिर के पुजारी भुवन नंदे आज सुबह सिद्ध बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो देखा कि मन्दिर का ताला टूट गया है।दरवाजा खुला हुआ है। अन्दर जाकर देखा तो वहां लगे माईक सेट नहीं था।
जिसमें एम्पलीफायर,माईक, दो नग,  चीप और माईक के यूनिट चोरी हो गया है। पुजारी ने तुरंत समिति उपाध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर, सचिव माधव निर्मलकर, सदस्य गणेश साहू को मोबाइल फोन के माध्यम से जानकारी दी। समिति उपाध्यक्ष ईश्वर निर्मलकर, सचिव माधव निर्मलकर, सदस्य गणेश साहू ने सिद्ध बाबा मंदिर पहुंच कर देखा तो वास्तव में माईक सेट अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गए ।

 ग्राम वासियों एवं समिति सदस्यों ने  पुलिस विभाग  से सिद्ध बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है।उन चोरों को शीघ्र पकड़ने एवं जन-मानस के आस्था को ठेस पहुंचाने वाले अधर्मीयों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग किये है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *