- शारदीय नवरात्रि पर महामाया मंदिर में भक्तिमय माहौल, पूजा-अर्चना के साथ हुई ज्योति कलश प्रज्वलित
पाटन। नगर पंचायत पाटन स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित की गई। महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कृष्णा भाले ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में 371 से अधिक मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
ज्योत प्रज्वलन कार्यक्रम में महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कृष्णा भाले, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सरोज देवांगन, नीलकंठ देवांगन, केवल देवांगन, दिनेश मिश्रा, पंडित दीपक सावर्णी, मेहतरु पटेल, भूपेन्द्र पटेल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवरात्रि के दौरान मां महामाया की पूजा-अर्चना और ज्योति कलश प्रज्वलन के माध्यम से श्रद्धालु सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
