पाटन। चंद्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज, जामगांव एम उपक्षेत्र के सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण स्वीकार कर शामिल हुए छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु समाज का प्रतिनिधिमंडल चंद्राकर समाज उपक्षेत्र जमगांव एम के अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर के नेतृत्व में रायपुर पहुंचा। इस अवसर पर समाजजनों ने श्री शर्मा से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोकमणि चंद्राकर ने बताया कि समाज के सामाजिक सम्मेलन में श्री विजय शर्मा जी ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए 53 लाख रुपये जमगांव एम, 12 लाख रुपए तर्रा, 15 लाख रुपए लोहरसी में विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की थी। समाज ने इसे क्षेत्र के विकास और सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर लोकमणि चंद्राकर ने कहा कि सामाजिक आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और समाज की आवश्यकताओं के प्रति सकारात्मक पहल से विकास कार्यों को गति मिलती है। विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई गई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर उनका सहयोग मिलता रहेगा।
इस अवसर पर जामगांव एम उपक्षेत्र के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर , सचिव भूषण चंद्राकर, केंद्रीय सदस्य लवकुश चंद्राकर, राज प्रतिनिधि कमलेश चंद्राकर, चेतन चंद्राकर सरपंच, सुरेश चंद्राकर, अवीक चंद्राकर, राकेश, हेमंत, कमलनारायण, हेमंत, रोहित, वेदप्रकाश, प्रहलाद, मुकेश, ईश्वर,संजय, युधिष्ठिर, नारायण, कुंजलाल, ईश्वर चंद्राकर नरेश, गेंदालाल, शीतल, दामोदर, श्रीमती भारती चंद्राकर, योगेश्वरी चंद्राकर, रूपेंद्र साहू सरपंच झीठ, राकेश साहू सरपंच लोहरसी, तुलसी सिन्हा सरपंच, कमलेश्वरी साहू सरपंच सहित पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समाजजनों की सामूहिक उपस्थिति ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
चंद्राकर समाज की मांग पर 80 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति…उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
