सेलूद। क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सेलूद के बजरंग चौक में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर कृत छत्तीसगढ़ी लोककला मंच ‘गमतिहा’ नाइट शो का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से बजरंग चौक सेलूद में होगा। गमतिहा नाइट शो में छत्तीसगढ़ी लोककला और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति दर्शकों के मनोरंजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। उक्त जानकारी समिति के सदस्य सतीश साहू ने दी है।
बजरंग चौक सेलूद में 16 अक्टूबर को होगा गमतिहा नाइट शो
