स्‍कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

पाटन। पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। स्कूल में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव सोमवार को सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। 

ज्ञात हो कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव  कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनसे बातचीत की और अपनी पढ़ाई एवं स्कूल से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा किये।

*शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई*

उल्लेखनीय है कि स्‍कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव द्वारा 05 अक्टूबर  को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस घोषणा पर त्वरित और संवेदनशील पहल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने मात्र अगले ही दिन  06 अक्टूबर को निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया।

*छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ*

इस प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दैनिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी। विशेष रूप से चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित, छायादार और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

::000::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *