- प्रदेश के सभी जिलों में 30 अक्टूबर तक बैठक आयोजित कर जिला संयोजकों का चयन किया जाएगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों एवं जिला संयोजकों को आमंत्रित किया गया था।
प्रांतीय बैठक में फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी में नवीन नियुक्तियों के उपरांत संगठन को जिला एवं ब्लॉक स्तर तक और अधिक व्यवस्थित एवं सक्रिय बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रांत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला संयोजकों के चयन/नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
इसके पश्चात जिला संयोजकों द्वारा अपनी टीम का गठन कर इसी प्रक्रिया के अनुरूप ब्लॉक संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि संगठनात्मक विस्तार एवं सभी संबद्ध संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संबंधित जिलों में बैठक आयोजित कर जिला संयोजकों का चयन किया जाएगा।
जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षकों की सूची
- अंबिकापुर (सरगुजा)
श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक एवं समस्त प्रांत अध्यक्षगण। - बलरामपुर
श्री ओंकार सिंह, श्री रोहित तिवारी, श्री जी. आर. चंद्रा एवं श्री नृपेन्द्र सिंह। - सूरजपुर
श्री ओंकार सिंह, श्री रोहित तिवारी, श्री जी. आर. चंद्रा एवं श्री नृपेन्द्र सिंह। - कोरिया
श्री कौशलेन्द्र पांडे, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री रोहित तिवारी एवं श्री जी. आर. चंद्रा। - जशपुर
श्री कौशलेन्द्र पांडे, श्री संजय सिंह, श्री मनोज साहू एवं श्री बिंदेश्वर रौतिया। - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
श्री पवन शर्मा, श्री रोहित तिवारी, श्री जी. आर. चंद्रा, श्री राजेन्द्र सिंह एवं श्री नृपेन्द्र सिंह। - बिलासपुर
श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक एवं समस्त प्रांत अध्यक्षगण। - मुंगेली
श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक, श्री रोहित तिवारी, श्री विवेक दुबे, श्री रविन्द्र राठौर एवं श्री अश्वनी चेलक। - गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक, श्री रोहित तिवारी, श्री जी. आर. चंद्रा एवं श्री विवेक दुबे। - कोरबा
श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक, श्री रोहित तिवारी, श्री विवेक दुबे एवं श्री रविन्द्र राठौर। - जांजगीर-चांपा
श्री जी. आर. चंद्रा, श्री भागवत कश्यप, श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक एवं श्री रोहित तिवारी। - रायगढ़
श्री पवन शर्मा, श्री संजय सिंह, श्री सुनील कौशिक, श्री रोहित तिवारी, श्री विवेक दुबे एवं श्री रविन्द्र राठौर। - सक्ती
श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक, श्री रोहित तिवारी, श्री भागवत कश्यप एवं श्री लैलून भारद्वाज। - सारंगढ़-बिलाईगढ़
श्री जी. आर. चंद्रा, श्री भागवत कश्यप, श्री पवन शर्मा, श्री सुनील कौशिक एवं श्री रोहित तिवारी। - दुर्ग
श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक एवं समस्त प्रांत अध्यक्षगण। - बेमेतरा
श्री राजेश चटर्जी, श्री रविन्द्र राठौर, श्री अजीत दुबे, श्री विजय लहरे एवं श्री आर. के. रिछारिया। - बालोद
श्री राजेश चटर्जी, श्री संजय सिंह, श्री पंकज पांडे, श्री विजय लहरे एवं श्री अजीत दुबे। - कवर्धा
श्री राजेश चटर्जी, श्री मनीष मिश्रा, श्री विजय लहरे, श्री अजीत दुबे, डॉ. लक्ष्मण भारती एवं श्री मनीष ठाकुर। - राजनांदगांव
श्री राजेश चटर्जी, श्री विजय लहरे, श्री अजीत दुबे, श्री मनीष मिश्रा एवं श्री आर. के. रिछारिया। - मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
श्री राजेश चटर्जी, श्री मनीष मिश्रा, श्री विजय लहरे, श्री अजीत दुबे एवं डॉ. लक्ष्मण भारती। - खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
श्री राजेश चटर्जी, श्री मनीष मिश्रा, श्री विजय लहरे, श्री अजीत दुबे एवं डॉ. लक्ष्मण भारती। - रायपुर एवं नवा रायपुर
श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक एवं समस्त प्रांत अध्यक्षगण। - महासमुंद
श्री चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. लक्ष्मण भारती, श्री संजय सिंह, श्री आलोक मिश्रा, श्री प्रशांत दुबे, श्री जय कुमार साहू, श्री हरिमोहन सिंह एवं श्री राज नारायण द्विवेदी। - धमतरी
श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री आलोक मिश्रा, श्री संजय सिंह, श्रीमती रितु परिहार, श्री सत्येन्द्र देवांगन, श्री जय कुमार साहू, श्री प्रशांत दुबे, श्री आलोक नागपुरे एवं श्री रमेश ठाकुर। - बलौदाबाजार
श्री बी. पी. शर्मा, श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री रमेश ठाकुर, श्री मनीष सिंह ठाकुर, श्री संजय सिंह, श्री अश्वनी चेलक, श्री पंकज पाण्डेय, श्री राकेश शर्मा, श्री राज नारायण द्विवेदी, श्री मनोज साहू एवं श्री संतोष वर्मा। - गरियाबंद
श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्री आलोक नागपुरे, श्री आलोक मिश्रा, श्री मनीष सिंह ठाकुर, श्री सत्येन्द्र देवांगन, श्री अश्वनी चेलक, श्री राकेश शर्मा, श्री पंकज पांडेय, श्री प्रदीप वर्मा एवं श्री रमेश ठाकुर। - जगदलपुर (बस्तर)
श्री कमल वर्मा, प्रांतीय संयोजक एवं समस्त प्रांत अध्यक्षगण। - कांकेर
श्री आर. एन. ध्रुव, श्री केदार जैन, श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव, श्री कैलाश चौहान एवं श्री मनीष ठाकुर। - कोंडागांव
श्री आर. एन. ध्रुव, श्री केदार जैन, श्री कैलाश चौहान, श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव एवं श्रीमती सुमन शर्मा। - नारायणपुर
श्री संजय सिंह ठाकुर, श्री टारजन गुप्ता, श्री कैलाश चौहान एवं श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव। - बीजापुर
श्री संजय सिंह ठाकुर, श्री टारजन गुप्ता, श्री कैलाश चौहान एवं श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव। - दंतेवाड़ा
श्री संजय सिंह ठाकुर, श्री केदार जैन, श्री कैलाश चौहान, श्री टारजन गुप्ता, श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव एवं श्री दिनेश रायकवार। - सुकमा
श्री संजय सिंह ठाकुर, श्री टारजन गुप्ता, श्री कैलाश चौहान एवं श्री गजेन्द्र श्रीवास्तव।
फेडरेशन ने सभी नियुक्त जिला पर्यवेक्षकों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले जिले में संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित कर 30 अक्टूबर 2026 तक जिला संयोजक के चयन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
फेडरेशन ने कहा है कि जिला स्तर पर संयोजकों के चयन के बाद ब्लॉक स्तर पर भी संगठनात्मक टीम का गठन किया जाएगा। इससे कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ-साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं को जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रांतीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकेंगे।
