औंधी सरपंच ने आजादी के लिये प्राणो की आहुती देने वाले शहीदों को किया नमन

पाटन। ग्राम पंचायत औंधी में स्वतंत्रता दिवस शौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण राज्य शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 74 वें स्वाधीनता दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती पुष्प लता ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर देश की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देेने वाले सभी वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही ग्रामीणों से कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने की अपील किया गया। मौके पर विक्की यादव,पंकज वर्मा,संजय चौधरी,पार्वती साहू,भारती वर्मा, मीना टंडन सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *