- गोद भराई, स्वस्थ बच्चा सम्मान, पौष्टिक थाली प्रतियोगिता और महिला खेलों में दिखा उत्साह
पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, स्वस्थ बच्चा सम्मान, रेडी टू ईट व्यंजन प्रतियोगिता, पौष्टिक थाली प्रतियोगिता सहित महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का सम्मान किया गया, वहीं स्वस्थ बच्चा सम्मान के माध्यम से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति परिवारों को प्रोत्साहित किया गया। रेडी टू ईट व्यंजन एवं पौष्टिक थाली प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए।
महिला खेल गतिविधियों में कुर्सी दौड़ सहित अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र वर्मा, सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, उपसरपंच देवचरण कौशल, सचिव नरेश कुमार महतो, भाजपा मंडल महामंत्री टीकाराम देवांगन, सांसद प्रतिनिधि डॉ. शशिकांत देवांगन, नीलेश्वर साहू मंत्री भाजपा युवा मोर्चा, चित्रसेन कलिहारी, हेमचंद ठाकुर, चुम्मन साहू, दीप्ति श्रीवास, कामिन बाई देशलहरे, दीपक साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
