बोरीगारका में कल से भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

उतई।दुर्ग जिले के ग्राम बोरीगारका (पाऊवारा) उतई में कल 28 सितंबर सोमवार से भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। यह कथा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री युवराज पांडे जी, अमलीपदर जिला गरियाबंद के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराया जाएगा।

विशाल कलश यात्रा से होगी शुरुआत –

कथा का शुभारंभ कल 28 सितंबर सोमवार को दोपहर 12 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा ग्राम के प्रसिद्ध शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल बोरी के खेल मैदान तक निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं-बहनें कलश धारण कर शामिल होंगी। तत्पश्चात पशुपतिनाथ हनुमान मंदिर बोरीगारका में वेदी पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।

तैयारियां पूर्ण –

आयोजन को लेकर ग्राम बोरीगारका सहित आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कथा स्थल पर भव्य वाटर प्रूफ पंडाल, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम एवं प्रतिदिन प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है।

आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *