पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम अचानकपुर में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अतिथि सरिता साहू एवं लता साहू थीं।
कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वस्थ शिशु, पौष्टिक थाली चित्रकला, मटका फोड़, बिंदी लगाओ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक संध्या सिंह, पंच, मितानिन, समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुंदा साहू, खेमलता साहू, रेणुका साहू सहित सहायिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
अचानकपुर में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर दी गई जानकारी
