पाटन। लगातार हो रही बारिश के बाद खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी में बाढ़ के कारण ग्राम तरीघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भी प्रभावित हो गया है। विद्यालय परिसर में पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए स्कूल को खाली करना पड़ रहा है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विद्यालय में रखे जरूरी सामान और दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय खाली कराया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है।
खारून नदी में बाढ़ से सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट प्रभावित, विद्यालय खाली कराने की नौबत
