जल संसाधन विभाग के सब डिवीजन पाण्डुका अंतर्गत नहर,नालियों में साफ सफाई वा कंक्रीटीकरण के लिय ग्रामीणों ने दिए आवेदन ,,,, नियमित खरपतवारो की साफ सफाई की भी मांग,,,,

पांडुका माइनर (छर्रा नाली)और सरकड़ा माइनर (नेशनल हाईवे 130C के किनारे) की बदहाल स्थिति के कारण सरकड़ा के किसानो ने नाली की सफाई व फसल कटने के उपरांत कंक्रीटीकरण के लिए जलसंसाधन विभाग को सौंपा आवेदन।

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

पांडुका=छुरा ब्लॉक के पाण्डुका के अंतिम छोर बसे ग्राम सरकड़ा में आज भी किसान पानी के लिए तरस रहे सप्ताह भर पानी नहीं गिरने से तेज गर्मी धूप के कारण फसल मरने लग गई है जबकि पांडुका सरकड़ा से गुजरकर नहर राजिम से लेकर फिंगेश्वर के लिए यही से पानी छोड़ा जाता है ।वही सरकड़ा में आज भी नहर से सिंचाई मुश्किल से हो पाता है जो पूरी तरह सफाई नहीं होने से पूरी तरह से पट गया गया है सफाई नहीं होने से नाली भी नहीं दिख रहावही दूसरी ओर पाण्डुका माइनर छर्रा नाली जो जवाहर नवोदय विद्यालय के पास से निकलती है वे पांडुका खार को सिंचित कर आगे सरकड़ा व कुरूद खार के लिए दो भाग में बट जाती है। जिसमे एक नाली में अधिक पानी से किसान परेशान रहते है दवाई खाद डालने में ज्यादा भाव के कारण बह जाता है तो दूसरी नाली में बूंद भर भी पानी नहीं जाता है। कारण नाली की सफाई नहीं होना भारी घास के कारण रुकावट ऐसे में पाण्डुका जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिलती है जबकि ऐसे कार्यों के शासन सफाई व व्यर्थ की पानी बहाव बचाव के लिए तरह तरह योजनाएं लाखों खर्च करती है गेट लगाकर जल वितरण की व्यवस्था नहीं किया जाता और जो नाली सरकड़ा खार कुरूद खार की ओर जाती वह नाली पट चुका है,

जिसकी जानकारी सरकड़ा पाण्डुका के किसान विगत वर्षो से विभाग को दिया गया है, और इसमें न तो साफ किया जाता है और न ही उसे बनाया जाता है उस नाली का अस्तित्व खतरे में है। किसानो की मांग है कि पाण्डुका माइनर व उनकी शाखा नाली को कंक्रीटीकरण कराकर सुगम मार्ग भी बनाया जाय वही सरकड़ा माइनर नेशनल हाईवे 130C के किनारेनाली जो नवाडीह नहर पुल के पास से निकलती है वह बहुत से शाखाओं में बटती है, जो सरकड़ा खार को सिंचित करती है, रोड किनारे होने के कारण रोड चौड़ीकरण के बाद नाली पिछले दो तीन सालों से पानी नहीं जा पाता और विभागीय अधिकारी द्वारा इसमें भी ध्यान नहीं दिया जाता है, कही कही पर नाली पर मलबा गिरकर जमा पड़ा है और कही पर कई सालो पानी नही आने पर अस्तित्व हीन हो गया है, पानी नही पहुंच पाने के कारण प्रभावित किसानों का फसल नष्ट होने के कगार पर है,नाली निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लगातार किया जा रहा फिर भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

ग्रामीणों ने सरकड़ा माइनर नाली व उनके शाखा नाली को कंक्रीटी करने की मांग की है जिसमें सरकड़ा के किसान राकेश साहू , चंद्रकांत साहू, हसन कुमार, उत्तम निषाद,भुनेश्वर साहू,गोवर्धन साहू,धनलाल,दयानंद , गजेंद्र साहू,हालसिंग दीवान,नकुल साहू,डुमेश साहू, डागेश्वर ,लोकेश कुमार,सहित अन्य किसानों ने जल संसाधन विभाग को नाली सफाई और पाण्डुका माइनर को कंक्रीटी करन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा आगे कहा कि अब विधायक से भी जल्द काम पास करने संबंध में बात करेंगे।

,,,,,,,,,,,,

वही इस बारे में एसडीओ पाण्डुका एम के पंडोरिया,,से पूछे जाने पर बताये की कल सरकडा के ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया है जिसमें छोटे नहर नाली की कंक्रीटकरण और साफ सफाई की बात कही गई है।

,,,,,,,,,,,

दुर्गेश सोनकर सब इंजीनियर जल संसाधन विभाग पाण्डुका,,,,,,

कहा पास नाला पट गया है उसको जाकर देखकर कल साफ करवाता हु बाकी कंक्रीटीकरण की मांग है उसको अपने उच्च अधिकारी के पास जानकारी मांग रखी गई है उसको बताऊंगा,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *