अतरमरा में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए भूमिपूजन, किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी….धान खरीदी केंद्र की सौगात से किसानों में खुशी का माहौल….

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,

पाण्डुका/ समीप ग्राम अतरमरा में किसानों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिलने से अतरमरा सहित आसपास के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।गौरतलब है कि अतरमरा, रजनकटा, खट्टी, मोहतरा, कुम्हरमरा, के किसान लंबे समय से गांव में ही धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाने की मांग करते आ रहे थे। किसानों को धान बेचने के लिए दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परिवहन, समय और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर धान खरीदी के सीजन में किसानों को अपनी उपज लेकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। ऐसे में गांव में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति किसानों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और समय व परिवहन खर्च की बचत होगी। साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का लाभ भी किसानों को स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।किसानों ने कहा कि अतरमरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। खेती-किसानी के मौसम में किसानों के लिए समय और परिवहन दोनों महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में गांव में ही धान खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों को आर्थिक एवं व्यावहारिक रूप से काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।नवीन धान खरीदी केंद्र की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह केंद्र केवल धान खरीदी का स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए सुविधा और राहत का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।भूमिपूजन के अवसर पर शिवांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, दुलारी साहू जनपद सदस्य जनपद छुरा, बाई सोम केजा बाई सोम सरपंच, ऐश कुमार सिन्हा उपसरपंच, टीकम सिन्हा ग्राम पटेल, सुरेश कँवर मंडी अध्यक्ष, धर्मेंद्र साहू, श्याम लाल साहू जगत सिन्हा, माखन साहू, भगेश दीवान, पंकज, मेघनाथ राधेश्याम साहू, तुलसी, गायत्री ठाकुर एवं बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने नवीन धान खरीदी केंद्र को क्षेत्र के विकास और किसान हित से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आगामी धान खरीदी सीजन में केंद्र के शुरू होने से अतरमरा एवं आसपास के गांवों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात से अतरमरा के किसानों में उत्साह है और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *