भिलाई ।अदिति मानव कल्याण सेवा समिति मरोदा भिलाई के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं, संस्थाओं का सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर समाजसेविका डॉक्टर पार्वती कुर्रे, रेड ड्रॉप संयोजक सुरज साहू, सहसंयोजक रामकुमार साहू, राजू जंघेल पुरेना मंडल अध्यक्ष भाजपा, मरोदा वार्ड 17 पार्षद गजेंंद्री कोठारी, पार्षद वार्ड 18 रेखा देवी, रूपाली महतारी गुड़ी बहुउद्देशीय संस्था अध्यक्ष शांता शर्मा , संगीता शर्मा समाज सेविका विशेष रूप से उपस्थित थे।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा रक्तदान महादान है.इस संसार में रक्तदान से बढ़कर और कोई दूसरा दान नहीं हो सकता। समिति के युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़कर रखना और समाज सेवा का कार्य करते रहने की प्रेरणा दी एवं समिति के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सभी रक्त दान करने वाले रक्त मित्रों को सम्मानित किया गया पाटन के लाल पप्पू साहू,आशाराम साहू, बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष अवतार सिंह, ऋषि कुमार, विक्रम कौशिक, रमन साहू,गुलशन कौशिक, प्रवीण गजेंद्र,धर्मेंद्र नागेश,वीरेंद्र ठाकुर,कैलाश निर्मलकर, डीसी लाल साहू, धर्मेंद्र निषाद,जयप्रकाश, चंदन सिंह, गगन कुमार, शाहबाज खान, यकीन कुमार, वीरेंद्र कुमार, माधवी ठाकरे,गुंजन ठाकरे, सुशील ठाकुर, लीला लाल ठाकुरछाकेश द्वारिका प्रसाद, नरेंद्र कुमार,विजय साहू,उमेश साहू, सीताराम साहू, प्रभात साहू, तुषार कुमार, संतोष, महेंद्र कुमार,विष्णु ठाकुर,जितेंद्र,रमेश देवांगन,संतोष कुमार साहू आदि उपस्थित थे।
