सेलूद मंडल कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी के लिए उतई थाना मे सौंपा ज्ञापन

सेलूद/पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल जी के नाम के साथ फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मंडल कांग्रेस कमेटी सेलुद एवं समस्त कांग्रेस परिवार द्वारा थाना प्रभारी, थाना उतई को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेसजनो ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

इस दौरान जवाहर वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग,अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष दुर्ग मंडी बोर्ड,खिलेश मारकंडे मंडल अध्यक्ष,राकेश साहू,संजय यादव,दिलीप बंछोर,देवनारायण ठाकुर,नरेश श्रीवास, अगेश्वर साहू,सुरेंद्र कुर्रे,अविनाश मिश्रा,करण धनकर,विकास साहु,जय साहू,भावेश यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *