चंगोरी विद्यालय में नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

पाटन।शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी, संकुल केंद्र-बठेना में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बी.के. चिंतेश्वरी एवं बी.के. सीता ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पाटन से बी.के. चिंतेश्वरी दीदी एवं बी.के. सीता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ योग, ध्यान, आत्म-अनुशासन एवं सकारात्मक चिंतन की जानकारी दी। बच्चों ने भी विषय को लेकर उत्सुकता दिखाते हुए बीच-बीच में अनेक प्रश्न किए, जिनका अतिथियों ने सरल एवं सहज भाषा में उत्तर दिया
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रेरक बहनों के के द्वारा बच्चों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है। स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानपाठक विरेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों में नशे के प्रति जागरूकता विकसित करना स्वस्थ और संस्कारवान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय द्वारा विभिन्न नवाचारों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।अंत में आए हुए बहनों का आभार संस्था के शिक्षक सुश्री योगेश्वरी वर्मा मैडम ने किया
कार्यक्रम में पालक गण, शिक्षक एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *