रिद्धि शिवानी साहू का पीएचडी कृषि में चयन, मेरिट में हासिल किया दूसरा स्थान


पाटन। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा जारी सीट आवंटन सूची में पाटन क्षेत्र की ग्राम गातापार निवासी रिद्धि शिवानी साहू पिता विमल साहू ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रिद्धि शिवानी साहू ने कृषि विषय में मेरिट रैंक 2 प्राप्त करते हुए पीएचडी (कृषि) में प्रवेश के लिए सीट हासिल की है।
विश्वविद्यालय की सीट आवंटन जानकारी के अनुसार उन्हें कृषि महाविद्यालय, रायपुर में प्लांट पैथोलॉजी (Plant Pathology) विषय आवंटित किया गया है।

गौरतलब हो कि रिद्धि शिवानी साहू मेधावी रही है। उन्होंने 12 वीं कार्मिल उच्चतर माध्यमिक शाला सनौद से कृषि संकाय लेकर उत्तीर्ण की। भारती कालेज दुर्ग से बीएससी, एमएससी (प्लांट पैथालॉजी) विषय के साथ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर से की है। वे पढ़ाई के साथ साथ गायन में भी रुचि रखते है साथ ही अच्छा वक्ता भी है। रिद्धि शिवानी साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री जयंती साहू की भतीजी है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *