“आशीर्वाद का दिया” से जगमगाया पाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुईं नगर पंचायत पाटन की सभापति नेहा बाबा वर्मा

पाटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को पाटन में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किया।

श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने जिला सहकारी बैंक पाटन, सेवा सहकारी समिति पाटन, पीएम श्री विद्यालय अखरा, अटल परिसर पाटन एवं चंडी मंदिर पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को निरंतर गति मिल रही है। “आशीर्वाद का दिया” के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि देशसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति मिलती रहे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *