वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न


भिलाई । वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्री गणपति एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष साव, संचालक होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में विजय साहू, पूर्व सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन, शुभंकर विश्वास, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी हेल्पएज इंडिया रायपुर, गिरवर बंटी साहू, सभापति नगर पालिक निगम भिलाई तथा सुमन सागर सिन्हा, प्रतिनिधि वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद साहू, अध्यक्ष भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने की।
मुख्य अतिथि सुभाष साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव और मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं तथा उनके सम्मान और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
विशेष अतिथि विजय साहू ने कहा कि वे वरिष्ठ नागरिकों के सुख-दुख के अवसरों के साथ-साथ उनके विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का राज्य सरकार एवं समाज के व्यापक हित में उपयोग किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भिलाई महासंघ की उपाध्यक्ष मंदा वाष्णिकर, बलवीर सिंह सहगल, जे.आर. साहू, बलविंदर सिंह, महेंद्र कुमार सोनवानी, बाबूलाल साहू, जोहनलाल साहू, युवराज साहू, अर्चना मूले, छाया विश्वकर्मा, डॉ. कांतीलाल विश्वकर्मा, मुकेश कुमार सहित कोहका के अध्यक्ष दुलारदास, शिवप्रसाद साहू, ईश्वरी साहू, त्रिवेणी साहू, अनंत राम वर्मा, मानी मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी मेल-जोल, सम्मान और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ मंच की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *