उतई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज उतई पुलिस ने उतई के बाजार चौक सहित सेलूद के बजरंग चौक में फ्लैग मार्च किया। पैदल मार्च पर निकले उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ हर्षोल्लास के साथ स्वाधीनता दिवस मनाने की अपील किया साथ ही करोना कॉल को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करने की अपील आम जनता से किया। सेलूद चौक पर पैदल मार्च में सतीश पूरिया थाना प्रभारी उतई के साथ थाना के स्टाफ भी मौजूद रहे।

