शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को 5 सितंबर को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,

पाण्डुका –अपनी नवाचारी, लगन और समर्पण से आसरा की शिक्षिका ओमेश्वरी साहू ने पूरे राज्य में मान बढ़ाया है, वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक सम्मान के लिए उनका चयन किया गया है। जो विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद की बड़ी उपलब्धि है। गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला आसरा विकास खंड छुरा की शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को 5 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के राज्य भवन में महामहिम राज्यपाल रामेन डेका एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में राज्य शिक्षक सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
ओमेश्वरी साहू की पहचान एक ऐसी शिक्षिका के रूप में है जिन्होंने पढ़ाई के अलावा बच्चों के विभिन्न गतिविधि आधारित नेप 2020 शिक्षण प्रदान कर रही है। जिसके कारण से शिक्षा एक बोझ नहीं बल्कि उत्सव बन गया है। मैडम के द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षण, गतिविधि आधारित अध्यापन कराती है जिसके कारण विगत 10 वर्षों से उनके पढ़ाने की रोचक वीडियो इंटरनेट, मल्टीमीडिया ,यूट्यूब में शिक्षण वीडियो अपलोड है। बेहतरीन शैक्षिक प्रबंधन कौशल और अनूठे शिक्षण गतिविधि के तरीकों ने उन्होंने अपनी स्कूल की बच्चों की स्तर ही बदल दिया। स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न टीएल एम निर्माण , बच्चों में100 % कक्षा लर्निंग दक्षता और बच्चों के शैक्षणिक स्तर में क्रांतिकारी बदलाव ही बड़ा उपलब्धि रहा है।

Eco club का सफल क्रियानवयन किया गया। कोविड काल में पूरे जिले में 496 ऑनलाइन क्लास पढाकर बच्चों की पढ़ाई पूरा करना, FLN क्विज प्रतियोगिता में जिले स्तर में श्रेष्ठ प्रदर्शन, विद्या अमृत महोत्सव में राज्य स्तर में पांचवें स्थान पर, औरोबिंदो सोसाइटी नई दिल्ली के द्वारा रोल मॉडल स्कूल एवं श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान देना, FLN और NEP 2020 बेस्ड शिक्षण देना, TLM निर्माण, शैक्षणिक पुस्तक लेखन बालपन की कविताएं, गतिविधि आधारित खेल-खेल में सिखाना ,इको क्लब के अंतर्गत बिना अहाता के स्कूल में समुदाय के सहयोग से लगाए गए 19 पेड़ों को सुरक्षित बढ़ाना

जैसे विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ शासन महामहिम राज्यपाल द्वारा 5 सितंबर शिक्षक दिवस को उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित करने जा रही है। इस विशेष उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी , जिला मिशन समन्वयक ,एवं जनप्रतिनिधि, पालकों एवं शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *