- 04 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन, 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन जारी रहेगी प्रक्रिया
दुर्ग। जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक-18 दादर (चरौदा) में संलग्न सी.एस.-2 (गैर-कम्पोजिटेड अहाता) दादर (चरौदा) एवं अहाता समूह क्रमांक-04 कुरूद के संलग्न सी.एस.-2 (गैर-कम्पोजिटेड अहाता) का संचालन करने के लिए वर्ष 2026-27 की शेष अवधि हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है।
सहायक आयुक्त आबकारी, जिला दुर्ग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार उक्त अहातों के संचालन के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ नीति के तहत ऑनलाइन निविदा के माध्यम से पुनर्व्यवस्थापन किया जा रहा है।
इच्छुक आवेदक 04 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन निरंतर जारी रहेगी।
इच्छुक आवेदक आबकारी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल eAhata के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा आवेदन के लिए पोर्टल excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx निर्धारित किया गया है।
आबकारी विभाग ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
