सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,

पाण्डुका/अंचल के ग्राम अतरमरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिले और पढ़ाई के लिए उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दुलारी साहू ने कहा की सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की पढ़ाई के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। दूर से स्कूल आने वाली छात्राओं को इससे आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी पढ़ाई भी आसान होती है।उन्होंने कहा कि इस योजना में छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए जैसे पंख दे दिए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के अध्यक्ष टीकम सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के लिए आने-जाने की परेशानी कई बार छात्राओं के लिए बड़ी बाधा बन जाती है ।साइकिल मिलने से यह परेशानी काफी हद तक दूर होगी और छात्राएं नियमित रूप से स्कूल आकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी। साइकिल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि दुलारी साहू (जनपद सदस्य) प्राचार्य बी देवांगन, श्री येश कुमार सिन्हा (उप सरपंच ), टीकम सिन्हा (शाला विकास समिति अध्यक्ष ), जगत राम सिन्हा, हेमलता साहू एवं शाला के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *