पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहन्दा (अ) स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं एकलव्य खो-खो संघ के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय विद्या भारती (SGFI) खो-खो प्रतियोगिता में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। कुटेला भाठा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहन्दा (अ) की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
बालिका टीम में कप्तान अंकिता साहू, उपकप्तान नूतन ठाकुर, रितिका ठाकुर, भूमीका निर्मलकर, चेतना निषाद, निधि साहू, युक्ति ठाकुर, दृष्टि देवांगन, देवेका वर्मा एवं तान्या ठाकुर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
सरस्वती शिशु मंदिर पहन्दा (अ) के प्रधानाचार्य चेलाराम साहू ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ी पिछले 7 वर्षों से विद्या भारती (SGFI) जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी टीम ने अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए जिला स्तर पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अब खिलाड़ी 29 से 31 अगस्त तक होने वाली प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर में अपना दमखम दिखाएंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पहन्दा (अ) का नाम खेल के क्षेत्र में लगातार रोशन हो रहा है। खिलाड़ियों की सफलता पर सांसद एवं एकलव्य खो-खो संघ के संरक्षक विजय बघेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमणी चंद्राकर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दयाराम सोनकर, सरपंच इसरावती ठाकुर, रवि सिगौर, मोहन लोधी एवं थानेश्वर यदु, सरस्वती शिशु मंदिर पहन्दा (अ) के अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सचिव राजेंद्र साहू, सहसचिव, कोषाध्यक्ष बिसरूराम कुर्रे, चंद्रकुमार साहू, नरोत्तम साहू सहित विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
खो-खो में पहन्दा (अ) के बहनों एवं भैया का दबदबा बरकरार
