अतरमरा रजनकटा की सड़के बदहाल,, निर्माण कार्य में 2 अलग अलग सूचना बोर्ड, दोनों की स्वीकृत राशि भी अलग अलग,, पर सड़क बना है।,,,एक,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️

पांडुका/ विकासखंड छुरा के ग्राम पंचायत रजनकटा से लेकर ग्राम दीवना तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 10.60 किलोमीटर की सड़क निर्माण किया गया था।जो अब महज 6 साल में बद से बदतर हो गया है।पर सड़क के निर्माण में भारी गड़बड़ी की आशंका सामने आई है।लगभग 10 किलो मीटर एक सड़क का निर्माण किया गया है।पर दो अलग-अलग जगह में अलग-अलग सूचना बोर्ड लगाकर इसमें राशि भी अलग अलग लिखा गया है।जो समझ से परे है।जिस कारण संदेह और गहरा जाता है।

पहले सूचना बोर्ड ग्राम पंचायत रजनकटा के मुख्य द्वार पर लगाया गया था।जिसमें कार्य प्रारंभ तिथि 16 जून 2020 बताया गया और संभावित पूर्णत तिथि 15 सितंबर 2020 बताया गया है जिसका स्वीकृत राशि 74.40 लाख है।जबकि इसी सड़क का एक दूसरा अलग सूचना बोर्ड सरगी नदी पुल के किनारे लगाया गया है।जिसका कार्य प्रारंभ तिथि 19 जुलाई 2020 और कार्य पूर्णतः तिथि 18 फरवरी 2026 लिखा गया है। साथ ही इसकी स्वीकृत राशि 83 .60 लाख लिखा गया है । इस तरह इस सड़क निर्माण में ऐसा अलग अलग सूचना बोर्ड होना भारी संदेह को जन्म दे रहा है।

वर्तमान में इस सड़क की स्थिति बहुत खराब है।खासकर अतर मरा के पास पर इसके सुधार पर ना तो कोई जनप्रतिनिधि सुध ले रहे नहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसी को मानो इससे कोई मतलब ही नहीं है जगह-जगह टूटी और बड़े-बड़े गड्ढे से लोग जहां इस मार्ग से आने-जाने को कतराते हैं तो वही सबसे ज्यादा मुसीबत स्कूली बच्चे , कर्मचारीयो को उठाना पड़ रहा है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की योजना की सड़क निर्माण में जिस तरह से गुणवत्ता गायब हो रहा है। उसको देखकर लगता है कि यह निर्माण केवल कमीशन खोरी तक सिमटकर रह जाएगा ।क्योंकि सड़क निर्माण के बाद केवल एक ही बार रिपेयरिंग का कार्य किया गया है उसके बाद इस सड़क पर मरम्मत जैसी कोई कार्य नहीं किया गया है।पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय यह मुद्दा उठाया गया था पर स्थानीय नेता ने ध्यान नहीं दिया और अधिकारी से अपना पुराना जान पहचान का हवाला देकर मामले को दबा दिया ।इस बार क्या स्थानीय नेता इस गंभीर मुद्दे में ध्यान देंगे या वे भी अधिकारी या ठेकेदार को संरक्षण देगा ऐसे में क्या निर्माण कार्य की वास्तविकता आम जनता के सामने आएंगे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

इस मार्ग में मवेशियों को तो आने-जाने में दिक्कत नहीं होती पर आम जनता को भरी परेशानी का सामना करना पड़ता है।तथा इस मार्ग का पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बीचों बीच टूट गया है। काम चलाने के लिए रिपेयरिंग कर दिया गया है। स्थानीय लोगों सहित इस मार्ग में जतमई , घटारानी के दर्शनार्थी भी बहुत संख्यां में दोपहिया चारपहिया वाहनों से आना जाना करते हैं पर सड़कों की हालत देखते ही उनके भी पसीना निकलना चालू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *