भाजपा ने किसानों को मिलने वाले खाद का भी व्यापारीकरण कर दिया – राकेश ठाकुर

विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कुम्हारी के सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। राकेश ठाकुर ने समिति प्रभारी से मिलकर खाद के स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था तथा खाद आपूर्ति की भी जानकारी ली। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को मिलने वाले खाद का भी व्यापारीकरण कर दिया है। जिस समय किसानों को इसकी आवश्यकता थी तब खाद उपलब्ध नही हो पाया जिससे किसान निजी दुकानों से मंहगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसानों की हालत किसी से छुपी नही । कुम्हारी ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मनहरण यादव ने कहा कि समय पर किसानों को खाद मिल नही पाया जिससे किसान अधिक मूल्य पर बाजार से खाद खरीद रहे हैं अगर शीघ्र ही समस्या का निवारण नही हुआ तो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनहरण यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, प्रमोद सिंह राजपूत, प्रतिपक्ष श्रीमती जानकी ध्रुव, श्रीमती रीना साहू, पार्षद ओमनारायण वर्मा, विकास सोनकर, आजुराम वर्मा, अनिल दुबे, काजू भाई, युवराज साहू, देवेंद्र साहू, दिलीप चौधरी, गिरीश सोनी, रोहित कुर्रे, लक्ष्मीनारायण मारकंडे, कमल कामलेशिया, सुनील शुक्ला एवं विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *