खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,
पाण्डुका //राजिम ,,,, अंचल के ग्राम पंचायत तौरंगा के आश्रित वनांचल ग्राम दीवना मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दिवना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र ध्रुव सरपंच वा उप सरपंच नागेश तिवारी ग्राम पंचायत तौरंगा अध्यक्षता हुलसी साहू प्रबंधन समिति अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों में चिंताराम ध्रुव अध्यक्ष,अंजनी साहू,बजरंग ध्रुव, सीताराम कमार थे.

कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती के छायाचित्र पर पूजा कर हुआ। उसके बाद बच्चों के द्वारा गीत कविता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन के दौरान सरपंच ग्राम पंचायत तौरंगा भूपेंद्र ध्रुव वा उप सरपंच नागेश तिवारी सहित सचिव रेवा राम साहू सहित पंच गण मौजूद रहे।साथ ही ग्राम वासियों को शासन के योजना के बारे में जानकारी दिया, की किस प्रकार इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अंचलों के आर्थिक स्थिति का सुधार, विकास संभव होगा। लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा पंचायत का तेजी से विकास होगा। संस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले

उपस्थिति सभी बच्चों का सम्मान किया गया।ग्राम पंचायत तौरंगा के द्वारा गत शैक्षणिक सत्र में अपने कक्षा में सबसे अधिक उपस्थिति वाले बच्चों को वाले पुरस्कार दिया गया। ताकि इससे प्रेरित होकर जो लंबी अनुपस्थित रहने वाले बच्चे हैं वह भी नियमित अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। साथी इस कार्यक्रम में नीट क्वालीफाइव करने वाली कु नम्रता धनुषधारी वा उप स्वास्थ्य केंद्र तौरेंगा के सी एच ओ,सोमा ध्रुव को ग्राम पंचायत तौरेंगा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक दुगेंद्र साहू ने किया साथ ही उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधान पाठक महेश सिन्हा ,चक्रधारी सर , साहू सर सहित चेतन लाल ध्रुव,डीके मेहरा,गोदावरी धनगर,पवनूराम ध्रुव,अमर सेन,गौतम साहू, फनेंद्र साहू, सहित समस्त ग्रामवासी तौरेंगा वा दीवना के उपस्थित रहे।
