तिरंगा बाइक रैली निकाल शहीद महेन्द्र ध्रुव को दी श्रद्धांजलिगांधी चौक से कोसमबुड़ा शहीद चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,

छुरा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भाजपा मंडल छुरा के आह्वान पर मंगलवार को नगर में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। गांधी चौक से शुरू हुई बाइक रैली में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।बाइक रैली गांधी चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोसमबुड़ा स्थित शहीद चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद महेन्द्र ध्रुव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद की शहादत को नमन करते हुए उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश साहू, पारस ठाकुर, खोमन चन्द्रकार , जिला पंचायत सदस्य लेखूध्रुवा एवं रामलाल कुलदीप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनसमुदाय को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग और अशोक चक्र देश की गौरवशाली परंपरा, त्याग, शांति और प्रगति का संदेश देते हैं। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। शहीद महेन्द्र ध्रुव जैसे वीर सपूतों की शहादत देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।

युवाओं को देश के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया गया।रैली में भाजपा के पदाधिकारियों पार्षदों पंच सरपंच पदाधिकारी, लुकेश्वरी निषाद, थान सिंह,ईमरान मेमन, नरेंद्र तिवारी,बलराज भोलेशंकर चून्नी सोनी, चित्ररेखा, धर्मेंद्र चन्द्रकार, लीना दुबे, कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। तिरंगे से सजी बाइक रैली नगर में आकर्षण का केंद्र रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *