रायपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी ख़बर है. ख़बर ये है कि अगस्त महीने में प्रदेश में आँकड़ा 63 हजार तक पहुँच सकता है. केंद्र सरकार की ओर से ऐसा अनुमान लगाया गया है. लेकिन केंद्र सरकार के इस अनुमान से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहमत नहीं हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के अनुमान के साथ अपनी राय दी है।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त महीने के आखिर तक आँकड़ा 23 हजार तक पहुँच सकता है. ऐसे में उन्होंने लोगों से और भी सावधानी बरतने को कहा है. उन्होंने अपील की है कि यह एक महत्वूर्ण समय है ऐसे वक्त में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा:-

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 14 हजार 30 संक्रमित मिल चुके हैं. लेकिन 9 हजार 5 सौ 58 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 42 सौ 55 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. वहीं 117 संक्रमितों की मौत अब तक हो चुकी है।
