पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ श्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर उनके दुर्ग स्थित मीनाक्षी नगर निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की ओर से प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, पूर्व जिला युवा संयोजक मुकेश साहू, सचिव गोपेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री ताम्रध्वज साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *