रुआबांधा में जनपद पंचायत जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित


दुर्ग। निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए वीबीजीरामजी में किए जा सकने वाले कार्यों के संबंध में जिला स्तरीय एक दिवसीय गैर-आवासीय कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय कृषि प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान, रुआबांधा (दुर्ग) में किया गया। कार्यशाला में पाटन, गुंडरदेही, धमधा एवं बालोद जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।


प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में अरदीप ढीढ़ी, सहायक परियोजना अधिकारी, वीबीजीरामजी, जिला दुर्ग ने मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में ओमप्रकाश साहू, सहायक परियोजना अधिकारी, वीबीजीरामजी, जिला बालोद ने प्रशिक्षण दिया। तृतीय सत्र में हितेन्द्र बघेल, तकनीकी समन्वयक, वीबीजीरामजी, जिला बालोद एवं प्रवीण वर्मा, प्रोग्रामर, वीबीजीरामजी, जिला दुर्ग ने तकनीकी विषयों पर जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में योगेश देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत गुरूर, नीरज वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत डौंडी तथा फेस मेनन, सहायक परियोजना अधिकारी, वीबीजीरामजी, राजनांदगांव ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यशाला में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं राजनांदगांव जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य दिनेश साहू, रश्मि वर्मा, दीपमाला जैन, भावना निषाद, सीता निषाद, दुलेश्वर मानकूर, प्रणव शर्मा, रवि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *