प्रशांत शर्मा बने भाजपा पाटन मंडल के आईटी सेल प्रभारी

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा रेस्ट हाउस पाटन में आयोजित महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर मंडल बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं तकनीकी रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में ग्राम घुघुवा(क) निवासी प्रशांत शर्मा को भाजपा पाटन मंडल मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर की अनुशंसा पर मंडल प्रभारी संतोष सोनी ने आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, बैठक में उपस्थित पाटन विधानसभा प्रभारी एवं औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजीव अग्रवाल जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, इस नियुक्ति से मंडल स्तर पर पार्टी की आईटी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। नवनियुक्त आईटी सेल प्रभारी प्रशांत शर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पाटन मंडल का आईटी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *