आयुष्मान आरोग्य मंदिर अचानकपुर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत वर्चुअल असेसमेंट संपन्न, गुणवत्ता मानकों पर परखी गई स्वास्थ्य सेवाएं

पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अचानकपुर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत वर्चुअल असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस असेसमेंट का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना था।

वर्चुअल असेसमेंट असम से राष्ट्रीय असेसर सौरव सैकिया एवं उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय असेसर डॉ. शालिनी सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। असेसरों ने स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला सेवाओं, औषधि उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, संक्रमण नियंत्रण, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, रोगी हितैषी सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, रेफरल प्रणाली तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत परीक्षण किया।

असेसमेंट के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  रमा साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय साहू एवं  मधु साहू ने केंद्र में संचालित समस्त गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मानव संसाधन, नियमित ओपीडी सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, शिशु एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवाएं, एनसीडी स्क्रीनिंग, दवा वितरण, लैब जांच, डिजिटल रिकॉर्ड संधारण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी असेसरों के समक्ष रखी।

असेसरों द्वारा गुणवत्ता मानकों के प्रत्येक अध्याय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर  रमा साहू,  संजय साहू एवं  मधु साहू ने तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर विस्तार से दिया। आवश्यक अभिलेख, रजिस्टर, ऑनलाइन पोर्टल की प्रविष्टियां, विभिन्न रिपोर्ट एवं स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का वर्चुअल प्रदर्शन भी कराया गया। असेसरों ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की प्रक्रिया, मरीजों की सुरक्षा, गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग का भी अवलोकन किया।

वर्चुअल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण, गुणवत्ता सुधार गतिविधियों तथा टीमवर्क की सराहना की गई। असेसरों ने आवश्यकतानुसार कुछ सुझाव भी दिए, जिनका पालन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

यह वर्चुअल असेसमेंट आयुष्मान आरोग्य मंदिर अचानकपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एन क्यू ए एस प्रमाणन प्राप्त होने से न केवल स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता में निरंतर सुधार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुरक्षित, पारदर्शी एवं मानक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के बीएमओ डॉ भुनेश्वर कठौतिया, बीपीएम पूनम साहू बीईटीओ चंद्रकांता साहू,आरएचओ प्रीति वर्मा, सीएचओ जोयसी ,भावना,लाभेश्वरी यदु,रूबी वर्मा,नेहा,रिशु गुप्ता,दीप्ति टण्डन,सेक्टर पर्यवेक्षक राधिका देवांगन ,आरएस शांडिल्य, बसंत साहू,टीमन साहू,सचिन साहू, एवं समस्त मितानिनों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *