सरगी नदी उफान पर रजनकटा के गांव में घुसा पानी, पंचायत भवन के जरूरी दस्तावेज वा सामान हटाए गए,,,

ख़बर हेमंत तिवारी,,,,,,

पांडुका,, राजिम/ लगातार हो रही बारिश से जनजीवन एक बार फिर अस्त व्याप्त हो गया और छोटी-छोटी नदी नाले उफान पर है और इसी कड़ी में सरगी नदी एक बार फिर अपने रौद्र रूप में आ गई है।जिस तरह आज सुबह ही इस नदी ने सहसपुर में एक बुजुर्ग की बलि ले ली है। तो इसी तरह इसके आसपास बसे गांव वाले भी परेशानी का सामना कर रहे हैं।इस सरगी नदी के छोटे पुलिया पूरी तरह से डूब गया है ।

जिसमें खट्टी गांव में भी पानी सड़क तक आ गया है। बात की जाए तो आसरा वा बोडराबांधा गांव भी मुख्य मार्ग से कट गया है। जिससे वहां आवागमन बाधित है।वही कुछ वर्ष पूर्व जिस प्रकार ग्राम पंचायत रजन कटा में बाढ़ का पानी गांव में घुसा था ऐसी स्थिति फिर निर्मित होने वाली है । सरगी नदी एक बार फिर अपने उफान पर है और पानी ग्राम के पंचायत भवन के आगे तक चला गया है।समय रहते ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों समझदारी दिखाते हुए जरूरी दस्तावेज वा सामान हटा लिय है।वहीं साहू समाज का सामुदायिक भवन और गौठान पूरी तरह पानी से भरा हुआ है

अगर पानी के गिरफ्तार ऐसा ही रहा तो ग्राम के मुख्य चौक तक चला जाएगा और घरों में पानी आसानी से घुस जाएगा पिछले समय ऐसे ही बाढ़ आया था और कई लोगों के कच्चे मकान टूटे थे इस बार फिर ऐसी स्थिति निर्मित होने वाली है हमेशा से बड़ी पुलिया की मांग होती रही है जो घोषणाओं तक ही सीमित रहा पहले भी घोषणा हुई और आज भी घोषणा हुआ है अभी का घोषणा अमल में आता है कि नहीं या तो समय बताएगा और इस बरसात में फिर इस बार ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई छोड़ गांव में घुसे पानी का आनंद लेते हुए आसानी से देखा जा रहा है

तो मवेशी पालक किसान अपने पशुओ को आज घर पर ही बांध कर रखे है क्योंकि गौठान पूरी तरह से डूब चुका है और गायों को नदी के उसे पर ले जाकर जंगल में चराई कराया जाता है पर सरगी नदी में पानी आने के कारण स्कूली बच्चे स्कूल नहीं गए।

ग्रामीणों के दिनचर्या मानो एक बार फिर रुक गई है खेतों में पानी भरा हुआ है जिससे खेत तालाब बना हुआ है ।और कृषि कार्य रुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *