भाजपा दरबार मोखली मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज विश्राम गृह दरबार मोखली में मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में पाटन विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) के चेयरमेन राजीव अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में राजीव अग्रवाल ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की प्रभावी तैयारी तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा उनके सुझाव प्राप्त किए।


मंडल प्रभारी दिव्या कलिहारी ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।
साथ ही आज दरबार मोख़ली मंडल किसान मोर्चा का परिचयात्मक बैठक का भी आयोजन हुआ, जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत,जिला किसान मोर्चा महामंत्री राजेंद्र यादव,किसान मोर्चा जिला सह प्रभारी रवींद्र चौहान की उपस्थिति में मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत सिंह साहू ने अपने नवगठित कार्य समिति के सभी सदस्यों का परिचय कराया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू ने एवं आभार एवं बैठक समापन की घोषणा मंडल महामंत्री भागवत सिंहा ने किया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल , जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर,भास्कर वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू,मंडल उपाध्यक्ष आशीष बंछोर, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा,ओ. बी .सी. मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू, उपाध्यक्ष सरिता साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू ,रामचंद वर्मा,रमेश बंछोर मनहरण साहू, भोजेंद्र साहू, देवेंद्र साहू,मंजू साहू, रूपा साहू,मनेंद्र वैष्णव, शशिधर साहू,महेंद्र यदु, हिरामन कौशिक,बलवंत वर्मा, आत्मा राम साहू,मोहित साहू ,पीतांबर साहू ,शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक , सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *