पिछड़ी जनजाति कमार समाज की बेटी ने परिवार वा समाज का नाम किया रोशन,, नीट पास करने वाली समाज की पहली बेटी बनी नम्रता,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

राजिम/पाण्डुका/नीट के एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद क्वालीफाई करने वाले बच्चों के घर परिवार में खुशी का माहौल है।और इसी कड़ी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कोसमबूड़ा छुरा में पढ़ने वाले 15 होनहार बच्चों ने अपने काबिलियत का लोहा मनवाया है ।पर इस क्वालीफाई में सबसे बड़ी उपलब्धि पिछड़ी जनजाति कमार समाज की इस बिटिया के नाम हुआ है। जो विकास खंड छुरा के ग्राम पंचायत तौरेंगा में निवास करने वाले शिक्षक कर्ण सिंह धनुषधारी की बड़ी बेटी है ।कु, नम्रता ने नीट उत्तीर्ण कर अपने माता,पिता, परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। और कहा जाए तो पूरे प्रदेश में इस पिछड़ी जनजाति कमार समाज की यह पहली बेटी है जिन्होंने नीट पास कर इतिहास रचा है।

।इस पिछड़ी जनजाति कमार समाज को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है। और आज यह समाज मुख्य धारा में जुड़कर शासन प्रशासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर समाज के अन्य बच्चों शिक्षित कर रहे है।और इस समाज के होनहार बच्चे आज कंधे पर कंधे मिलाकर बड़े-बड़े एग्जाम व बड़े-बड़े पदों पर अपना लोहा मनवा रहे है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत तौरेगा का शिक्षक परिवार करण सिंह धनुषधारी की पुत्री नम्रता धनुषधारी ने एग्जाम पास कर घर परिवार का नाम रोशन किया जिसमें मां कामिन बाई ,पिता कर्ण सिंह धनुषधारी,दादी पहुनाबाई,चाचादुखऊराम,दिनेश,लोकेश,अजय,चित्रांश , दीप्ति सोनम सहित पूरे परिवार एवं समाज में खुशी की लहर है,।कु नम्रता ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और अपने मम्मी पापा की दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *