स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं पौधा रोपा गया


रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में आज, 17 जुलाई 2026 को महाविद्यालय के नामकरण के प्रेरणास्रोत स्व. दाऊ रामचंद्र साहू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य चंदन गोस्वामी द्वारा स्व. दाऊ रामचंद्र साहू के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य द्वारा दाऊ जी के समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
पुण्यतिथि के इस पावन अवसर को यादगार बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए महाविद्यालय परिसर में स्व. दाऊ रामचंद्र साहू के नाम पर एक पौधा भी रोपा गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधे की देखरेख और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण अवसर पर डॉ. रेश्मि वासनीकर, सुश्री भारती गायकवाड़, डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा एवं कार्यालय नरेश मेश्राम, श्रीमती माहेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा, सुश्री आशा ठाकुर, रविकंवर किशोर, शेषराम वर्मा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *